दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में लापरवाही की जांच शुरू
शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में मरीजों के उपचार में हुई कथित लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। इस अस्पताल में हुई शिकायत के बाद जांच टीम को कई खामियां मिली हैं, जिसके आधार पर सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
शिकायत के बाद अस्पताल की जांच का आदेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री के जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग के खिलाफ एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें आरोप लगाए गए थे कि अस्पताल मरीजों के इलाज में गंभीर लापरवाही कर रहा है और कई अनियमितताएं भी पाई गई हैं। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत ही जांच का आदेश दिया।
जांच टीम ने अस्पताल में की गहन निरीक्षण
आदेश मिलने के बाद गुरुवार को अधिकारियों की एक टीम अस्पताल पहुंची, जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल थे। टीम ने अस्पताल के कार्यप्रणाली, मरीजों के इलाज के तरीके और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम को कई तरह की गड़बड़ियों और अनियमितताओं का पता चला, जिससे स्पष्ट होता है कि शिकायत में कुछ हद तक सच्चाई है।










