भोपाल में सेक्स रैकेट का जाल और धर्मांतरण का मामला
भोपाल के अब्बास नगर से शुरू हुआ एक अवैध नेटवर्क अब होशंगाबाद रोड पर स्थित ‘सागर रॉयल विला’ तक फैल चुका है। इस गिरोह में शामिल दो सगी बहनें, अमरीन उर्फ माहिरा और आफरीन पर आरोप है कि उन्होंने लड़कियों को देहव्यापार के दलदल में धकेला, साथ ही नशीला पदार्थ देकर उनके साथ बलात्कार किया और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला।
पीड़िताओं की दर्दनाक कहानियां और गिरोह का खुलासा
एक हिंदू युवती ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि 8 जून 2024 को एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में उसकी मुलाकात संजना नामक लड़की से हुई, जिसने उसे अमरीन से मिलवाया। अगस्त 2025 में अमरीन के कथित दोस्त चंदन यादव ने, जो खुद धर्मांतरित है, पीड़िता को अपने घर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ बलात्कार किया।
धर्म परिवर्तन और गिरोह के सदस्य
जांच में पता चला है कि गिरोह की एक अन्य सदस्य संजना ने भी धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ‘जन्नत’ रख लिया था और अमरीन के भाई हैदर से शादी की थी। आरोप है कि अमरीन और चंदन ने पीड़िता पर इस्लाम धर्म अपनाने और कुरान पढ़ने का दबाव डाला। इसके अलावा, पीड़िता को शॉट कपड़े पहनाकर क्लबों और पार्टियों में ले जाया जाता था।
रहवासियों का कहना है कि इस गिरोह के सदस्यों के घर पर देर रात लग्जरी कारों का जमावड़ा रहता था। युवतियों का जींस-टॉप और शॉर्ट कपड़ों में आना-जाना आम बात थी। इलाके की बदनामी और अनैतिक गतिविधियों के विरोध में कई परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए। बाद में, दोनों बहनों ने होशंगाबाद रोड के पॉश इलाके ‘सागर रॉयल विला’ में शिफ्ट होकर फिर से अपने नेटवर्क को संचालित किया।
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों अमरीन और चंदन यादव को पांच दिन की रिमांड पर लिया है, जबकि आफरीन को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यासिर, चानू और बिलाल की तलाश में जुटी है। जांच के दौरान पीड़िताओं के बयान के आधार पर रेप और धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्राथमिकता है कि यदि कोई और पीड़ित सामने आता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।










