वसंत वैली स्कूल में टेक्नोलॉजी प्रतियोगिता का भव्य समापन
वसंत वैली स्कूल में आयोजित दो दिवसीय Techvviz 2026 प्रतियोगिता का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफल अंत हुआ। यह आयोजन मुख्य रूप से तकनीक, नवाचार, रचनात्मकता और व्यवसायिक विचारों पर केंद्रित था। देशभर के लगभग 20 स्कूलों के छात्र इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी समझ, रचनात्मक सोच, टीमवर्क और प्रस्तुति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विविध प्रतियोगिताओं में छात्रों का प्रदर्शन और पुरस्कार
Techvviz 2026 में रोबोटिक्स, पिक्सल ऑन ग्राफिक्स, मल्टीमीडिया कॉन्टेस्ट, बाइट बैटल्स, इनोवेट और म्यूजिक बाइट्स जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों को अपने प्रोजेक्ट्स और आइडियाज जूरी के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिला। जूरी ने प्रतिभागियों से उनके प्रोजेक्ट्स और विचारों पर सवाल किए, जिनके जवाब उन्होंने आत्मविश्वास के साथ दिए।
वसंत वैली स्कूल ने हासिल की ओवरऑल चैंपियनशिप
इस प्रतियोगिता में वसंत वैली स्कूल ने समग्र विजेता का खिताब अपने नाम किया। स्कूल के छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कई महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त किए। खासतौर पर इनोवेट जूनियर और इनोवेट सीनियर दोनों वर्गों में वसंत वैली स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। अन्य स्कूलों के प्रतिभागियों ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। पिक्सेल ऑन ग्राफिक्स जूनियर श्रेणी में सत्यम पब्लिक स्कूल (गुरुग्राम) ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रोबोटिक्स में एम्बिएंस पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। मल्टीमीडिया कॉन्टेस्ट में दिल्ली पब्लिक स्कूल को विशेष सम्मान मिला। विजेता छात्रों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।










