केंद्रीय मंत्री की जनसुनवाई में आया फरार आरोपी
अशोकनगर जिले के कचनार में आयोजित केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक युवक, जो पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा था, अपनी शिकायत लेकर सीधे मंत्री की मेज तक पहुंच गया। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था दोनों को ही हिला कर रख दिया।
फरार आरोपी ने दूसरे के नाम का टोकन लेकर पहुंचा
मामला तब खुलासा हुआ जब युवक ने दूसरे व्यक्ति के नाम का टोकन प्राप्त कर सिंधिया के समक्ष अपनी बात रखी। शुरुआत में मंत्री ने सामान्य आवेदकों की तरह उसकी शिकायत सुनी और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। लेकिन जब युवक आश्वासन के बाद भी वहीं खड़ा रहा और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हो गया, तो सिंधिया को संदेह हुआ।
जांच में खुलासा, आरोपी फरार चल रहा था
सिंधिया की सतर्कता से उसकी जांच शुरू हुई, जिसमें पता चला कि टोकन किसी और के नाम पर जारी किया गया था और आवेदन भी दूसरे नाम से था। जब अधिकारियों ने रिकॉर्ड खंगाला, तो यह भी सामने आया कि यह युवक एक आपराधिक मामले में FIR दर्ज होने के बाद से ही फरार है। इस हिमाकत पर सिंधिया ने तुरंत ही कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।











