दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में करण औजला का लाइव कॉन्सर्ट
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आज शनिवार 28 फरवरी को पंजाबी पॉप सुपरस्टार करण औजला का भव्य लाइव संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम “P-POP CULTURE INDIA TOUR 2026” का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें अनुमानित रूप से 45,000 से 50,000 दर्शक भाग लेने की उम्मीद कर रहे हैं। इस विशाल भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।
ट्रैफिक प्रबंधन और मार्ग परिवर्तन की योजना
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक स्टेडियम के आसपास कई सड़कें ट्रैफिक डायवर्ट रहेंगी। यह आयोजन दिल्ली में करण औजला का सबसे बड़ा शो माना जा रहा है, जहां प्रशंसक उनके हिट गानों जैसे ‘Softly’, ‘Admiring You’ और ‘Winning Speech’ पर झूमते नजर आएंगे। स्टेडियम के गेट्स शाम को खोल दिए जाएंगे, और पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बनाने की योजना है। ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए पुलिस ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।
किस रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित और रूट डायवर्ट?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, विशेष रूप से BP मार्ग (बिश्मा पितामह मार्ग), लोधी रोड और स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा, इवेंट के दौरान जिन मार्गों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा, उनमें JLN रेड लाइट, सेवा नगर बस डिपो रेड लाइट, 5th एवेन्यू रोड (डबल स्टोरी मार्केट/धोबी घाट), प्रगति विहार रेड लाइट, लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट, JLN गेट नंबर 5 के पास बारापुल्लाह कट, जंगपुरा मेट्रो स्टेशन और सूचना भवन टी-पॉइंट शामिल हैं।











