बांग्लादेश में बम धमाकों का सिलसिला तेज
बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के बीच अब बम धमाकों की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। यह घटनाएं उस समय हो रही हैं जब कट्टरपंथी समूह हिंदुओं को निशाना बनाकर हिंसा कर रहे थे। इन धमाकों का मकसद हिंदुओं को डराना और उनके खिलाफ हिंसक कार्रवाई को बढ़ावा देना था, लेकिन अब इन घटनाओं में खुद ही नुकसान हो रहा है।
ढाका में दो बड़े बम धमाके
पिछले कुछ घंटों में ही बांग्लादेश की राजधानी ढाका में दो बड़े बम धमाकों की खबरें आई हैं। पहला धमाका मोक बाजार फ्लाईओवर के पास हुआ, जिसमें सैफुल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस धमाके से आसपास के क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ। इसके तुरंत बाद ही दूसरा विस्फोट एक मदरसे में हुआ, जहां बम बनाने की एक फैक्ट्री का पता चला है।
मदरसे में बम बनाने की फैक्ट्री का खुलासा
यह धमाका उस समय हुआ जब मदरसे में बम बनाने का काम चल रहा था। जांच में पता चला है कि इन बमों का इस्तेमाल हिंदुओं के इलाकों में धमाके करने के लिए किया जाना था। इस घटना में मदरसे के निदेशक शेख अल अमीन, उसकी पत्नी आसिया बेगम, उसके दो छोटे बेटे और पड़ोसी हुमायूं कबीर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कमरे की दीवारें उड़ गईं। सौभाग्यवश उस समय मदरसे में छात्र मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।











