2026 का अंक ज्योतिष में महत्व और मूलांक का प्रभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार हर वर्ष का प्रभाव विभिन्न मूलांकों पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। वर्ष 2026 का योग (2+0+2+6) जोड़ने पर मूलांक 1 प्राप्त होता है। इस अंक का स्वामी सूर्य है, जिसे आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि वर्ष 2026 में मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह वर्ष कितने खास और शुभ हो सकता है।
मूलांक 1 वाले जातकों की विशेषताएँ और करियर में संभावनाएँ
जो लोग किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 1 माना जाता है। ये व्यक्तित्व आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता से भरपूर और निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। इन्हें जोखिम उठाने का शौक होता है और ये अपनी अलग पहचान बनाने में माहिर होते हैं।
वर्ष 2026 में मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के करियर में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या मनचाही पोस्टिंग मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को नए प्रोजेक्ट्स और साझेदारी से लाभ होने के योग बन रहे हैं। सरकारी क्षेत्र या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को भी सफलता मिल सकती है।
आर्थिक, पारिवारिक और उपायों से संबंधित महत्वपूर्ण बातें
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मूलांक 1 के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। नए आय स्रोत बन सकते हैं और पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा।
पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे, माता-पिता का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव भी आ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अहंकार और अत्यधिक कार्यभार से बचना जरूरी है।
मूलांक 1 के जातकों के लिए विशेष उपाय में शामिल हैं, सूर्य को मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और रविवार को लाल वस्त्र धारण करें। इन सरल उपायों से वर्ष 2026 के शुभ फल और अधिक प्राप्त हो सकते हैं। कुल मिलाकर, यह वर्ष मूलांक 1 वालों के लिए उपलब्धियों और सुनहरे अवसरों से भरा रहेगा।











