मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें करीब 16 लाख फॉलोअर्स वाली प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की शनिवार रात अपने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय वह अपने मोबाइल पर किसी युवक से बातचीत कर रही थी, तभी अचानक विवाद शुरू हो गया।
फोन पर हुई बातचीत में आई तकरार और मौत का रहस्य
मोरवा थाना पुलिस के अनुसार, शनिवार रात लगभग 8:20 बजे निधि अपने घर के ऊपरी कमरे में थी, जब उसकी बातचीत पंजाब के सोनू सिंह नामक एनसीएल (NCL) कंपनी के इंजीनियर से चल रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। निधि नाराज होकर फांसी लगाने का प्रयास करने लगी। इस घटना को देखते हुए सोनू ने तुरंत निधि की मां हेमलता तिवारी को फोन कर कहा, “आंटी ऊपर जाइए, निधि फांसी लगा रही है!”
परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर किया प्रयास, मौत की पुष्टि हुई
मां जैसे ही अपने दोनों बेटियों के साथ ऊपर पहुंची, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। तुरंत ही उन्होंने अपने दामाद नीलेश मिश्रा को बुलाया। दामाद के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य भयावह था। निधि फांसी के फंदे से लटकी हुई थी, जिसे परिजनों ने तुरंत काटकर नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे एनसीएल अस्पताल सिंगरौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।









