गुना में बीजेपी नेता की क्रूरता से किसान की हत्या
मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार को बीजेपी नेता ने एक किसान की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप अपने पत्नी के साथ खेत पर जा रहे थे तभी बीजेपी नेता महेंद्र नागर ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। आरोपी नेता ने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर किसान रामस्वरूप धाकड़ को पीटा, फिर उसकी जान लेने के लिए अपनी थार (Thar) गाड़ी चढ़ा दी।
गांव में आतंक और हिंसा का माहौल
गांव में महेंद्र नागर का आतंक इतना फैल चुका है कि कोई भी उसके खिलाफ बोलने का साहस नहीं कर पा रहा है। आरोपी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर छोटे किसानों को डराकर उनकी जमीनें हथियाने का काम किया है। कई किसान अपनी जमीनें महेंद्र नागर को बेचकर गांव छोड़ चुके हैं। जब रामस्वरूप ने इस तानाशाही का विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया और हत्या कर दी गई।
पीड़ित परिवार और पुलिस कार्रवाई
घटना के एक घंटे बाद जब रामस्वरूप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी महेंद्र नागर और उसके परिवार के तीन महिलाओं समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव में आरोपी के नाम का आतंक इतना है कि कोई भी उसके खिलाफ बोलने का हिम्मत नहीं कर रहा है।









