धार में नाबालिग छात्रा ने स्कूल वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया
धार जिले में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दे दिया, जिससे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
परीक्षा केंद्र पर हुई अप्रत्याशित घटना और मेडिकल स्थिति
धार के ASP पारुल बेलापुरकर ने बताया कि छात्रा एक निजी स्कूल में स्थापित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची थी। उसने लगभग डेढ़ से दो घंटे तक गणित का पेपर हल किया। अचानक ही उसे पेट में तेज दर्द हुआ और उसने वॉशरूम जाने की अनुमति मांगी। वॉशरूम से कुछ देर बाद ही बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। वहां मौजूद महिला कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति देखकर दंग रह गईं। छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया था।
पुलिस जांच और बच्चे की स्थिति
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चे का जन्म 34 हफ्ते (करीब 8 महीने) का था, यानी यह एक प्री-मैच्योर डिलीवरी थी। मां और बच्चे दोनों ही फिलहाल स्थिर हैं। पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। प्राथमिक जांच के बाद मामले को इंदौर जिले के बेटमा पुलिस को सौंपा जा रहा है।











