दिल्ली पुलिस ने नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इब्राहिमपुर गांव में एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है, जहां नकली ENO बनाने का धंधा चल रहा था। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली ENO सैशे, कच्चा माल, पैकिंग मशीन और ब्रांडेड स्टिकर भी जब्त किए हैं।
आरोपियों की पहचान और बरामदगी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में इब्राहिमपुर निवासी 45 वर्षीय संदीप जैन और 23 वर्षीय जितेंद्र उर्फ छोटू शामिल हैं। इन दोनों से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकली ENO का उत्पादन कहां-कहां सप्लाई किया गया और इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं।
बड़ी मात्रा में नकली सामान जब्त
पुलिस ने अवैध फैक्ट्री से 91,257 नकली ENO सैशे, 80 किलो कच्चा माल, 13.080 किलो प्रिंटेड ENO रोल और 54,780 नकली ENO स्टिकर भी जब्त किए हैं। इसके अलावा, 2,100 अधूरे ENO पैकेट और एक पैकिंग मशीन भी बरामद हुई है। यह सब नकली उत्पाद बाजार में फैलाने की योजना का हिस्सा था।









