Wednesday, October 14, 2026
  • Login
Lok Awaaz 24x7
  • भारतlive
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Lok Awaaz 24x7
No Result
View All Result
Home बिहार

पटना, भागलपुर, छपरा… बिहार के कई शहरों में बवाल, पुलिसवालों पर पथराव, कई प्रदर्शनकारी भी जख्मी

by लोक आवाज़ 24×7 स्टाफ
25/07/2026
in बिहार
पटना, भागलपुर, छपरा… बिहार के कई शहरों में बवाल, पुलिसवालों पर पथराव, कई प्रदर्शनकारी भी जख्मी
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

पटना में युवक की हत्या से बवाल… 20 बाइकर्स ने पहले घेरा, फिर सिर-पीठ में मारी गोली

पटना में युवक की हत्या से हंगामा: 20 बाइकर्स ने घेरा और सिर-पीठ में गोली मारकर किया हमला

4 days ago
घंटी बजी तो बच्चों के बीच पहुंच गए DM सर… स्कूल में जमीन पर बैठकर खाया मिड-डे मील, फिर खुद धोई थाली

डीडीएम साहब ने घंटी बजते ही बच्चों के बीच पहुंचकर जमीन पर बैठकर खाया मिड-डे मील और खुद धोई थाली-देखें प्रेरणादायक वीडियो

4 days ago

पटना के गांधी मैदान में छात्रों के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया और पत्थरबाजी भी की गई. जिसके चलते छात्रों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा. हालांकि पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है. प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे छात्रों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गांधी मैदान के आसपास किसी भी छात्र को इकट्ठा नहीं होने दे रही है और मौके पर पहुंचने वाले छात्रों को हिरासत में लेकर वहां से हटाया जा रहा है. पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो. वहीं छात्रों के समर्थन में पहुंचे तेज प्रताप यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.  और पढ़ें 02:20 PM- भागलपुर में भी छात्रों का बवाल नीट लीक मामले को लेकर भागलपुर में भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है. छात्र इतने उग्र हैं कि तिलका मांझी चौक पर खड़ी डीएसपी लॉ एन्ड ऑर्डर की गाड़ी एवं पुलिस वैन को भी निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की. साथ ही साथ पुलिस बल पर पथराव भी किया गया है. फिलहाल तिलकामांझी चौक पर स्थिति काफी तनाव पूर्ण है. 02:14 PM- बवाल के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी. सम्बंधित ख़बरें Patna में छात्रों के समर्थन में उतरे Tej Pratap! ‘लड़का-लड़की कुछ नहीं देखा जा रहा’, पटना में लाठीचार्ज पर भड़के ‘कॉकरोच’ बिहार के 5 शहरों में प्रोटेस्ट आउट ऑफ कंट्रोल! कहीं लाठीचार्ज, कहीं फायरिंग NEET विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा कदम, जानें… बिहारः NEET प्रदर्शनकारियों पर कटिहार में लाठीचार्ज, पटना में 56 गिरफ्तार 02:11 PM- सीवान में पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. पुलिसकर्मियों पर हमले का एक वीडियो भी सामने आया है. 02:01 PM- सीवान में छोड़े गए आंसू गैस के गोले सीवान में भी प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया. यहां पत्थरबाजी कर रहे बवालियों को खदड़ने के लिए फायरिंग और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. जिसका EXCLUSIVE वीडियो भी सामने आया है.  Advertisement 01: 55 PM- औरंगाबाद में बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे छात्र औरंगाबाद जिले के रमेश चौक पर शनिवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. छात्रों ने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. 01: 45 PM- राजधानी पटना से लेकर भागलपुर, छपरा और औरंगाबाद तक हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई, जबकि कुछ स्थानों पर पथराव और लाठीचार्ज की घटनाओं ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया. तेज प्रताप को हिरासत में लेकर जाती पुलिस. (photo: Screengrabs) जानकारी के मुताबिक लेफ्ट छात्र संगठनों के कार्यकर्ता और छात्र लगातार गांधी मैदान पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस उन्हें मैदान तक पहुंचने से पहले ही रोक रही है. कई छात्रों को मौके से हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों के जरिए अन्य स्थानों पर भेजा गया. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं. छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. Advertisement तेज प्रताप बोले, युवाओं के लिए मर-मिटने को तैयार इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव भी छात्रों के समर्थन में गांधी मैदान पहुंचे. पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह युवाओं के संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. उन्होंने कहा, “हम अपने युवाओं के साथ हैं और उनके अधिकारों की लड़ाई में मर-मिटने के लिए भी तैयार हैं.” तेज प्रताप यादव की हिरासत के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है. विपक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. फिलहाल गांधी मैदान और उसके आसपास पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने जब छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. इसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. Advertisement पटना समेत कई जिलों में हुई पथरबाजी भी वहीं, छपरा, सहरसा और भागलपुर से भी पथराव की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस ने कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. इधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 5 दिनों से युवाओं का प्रदर्शन जारी है. युवा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ गए हैं और शनिवार रात तक सरकार को अल्टीमेटम दिया है. कॉकरोच पार्टी (CJP) के समर्थन में यह प्रदर्शन हो रहा है. जिसकी अगुवाई सीजेपी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके कर रहे हैं. हालांकि, उनकी तबीयत खराब हो गई है और जांच में टाइफाइड की पुष्टि हुई है.  —- समाप्त —-

Previous Post

CJP के आखिरी डिमांड पर लगी रोक, क्या अब खत्म होगा उनका आंदोलन? जानिए पूरी खबर

Next Post

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा, “Gen-Z ही असली विश्वगुरु है” – धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया

Next Post
‘Gen-Z असली विश्वगुरु है’, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा, "Gen-Z ही असली विश्वगुरु है" - धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया

RECOMMENDED NEWS

प्रदूषण नियंत्रण, यमुना की सफाई के लिए क्या कर रही BJP सरकार? दिल्ली LG ने विधानसभा में बताया

यमुना नदी की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण में BJP सरकार की पहल: दिल्ली LG ने विधानसभा में दी जानकारी

9 months ago
दुबई में मजदूर की मौत: मुख्यमंत्री फडणवीस की मदद से शव गांव पहुंचा, दुखद घटना से परिवार में शोक

दुबई में मजदूर की मौत: मुख्यमंत्री फडणवीस की मदद से शव गांव पहुंचा, दुखद घटना से परिवार में शोक

1 year ago
दो महीने पहले बनी थी दूसरी बेटी की मां, अब बाथरूम में फंदे पर मिली महिला, मायके ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

दो महीने पहले दूसरी बेटी की मां बनी महिला का बाथरूम में फंदे से लटका शव, मायके पर प्रताड़ना के आरोप

3 months ago
छात्र के किडनैप की धमकी और फिरौती… ऐसे पुलिस के हत्था चढ़ा स्कूल बस का ड्राइवर

छात्र के अपहरण और फिरौती की धमकी देने वाले स्कूल बस ड्राइवर की पुलिस ने गिरफ्तारी, जानिए पूरी कहानी

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • खेल
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिहार
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

POPULAR NEWS

  • रोहन बोपन्ना ने 22 साल के शानदार करियर के बाद टेनिस को कहा अलविदा –

    रोहन बोपन्ना ने 22 साल के शानदार करियर के बाद टेनिस को अलविदा कहा: भारतीय टेनिस का महान युग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अमेरिका के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में धमाका, कोई हताहत नहीं-जानिए पूरी खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ठाणे में महिला ने 10 साल की बेटी को 70 साल के NRI के पास भेजकर किया घिनौना कांड, जानिए पूरी कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पटना में रात 11:10 बजे बाढ़ पहुंची पुलिस, 11:45 बजे कस्टडी और आधी रात को अनंत सिंह की गिरफ्तारी की पूरी कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Vivo V60e 5G कीमत, तुलना: कैमरा, परफॉर्मेंस और कीमत में Vivo V50e 5G से कौन है बेहतर?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lok Awaaz 24x7

लोक आवाज़ 24×7 भारत का विशेष न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की सबसे तेज़ और सटीक खबरें 24 घंटे उपलब्ध कराता है। यहां आपको राजनीति, खेल, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार और ताज़ा घटनाओं से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत मिलती है।

सोशल चैनल्स

राज्य

  • पंजाब
  • दिल्ली
  • हरियाणा
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश

विशेष

  • धर्म
  • खेल
  • भारत
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • इकोनॉमी
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी

ताज़ा खबरें

Ex IAS राकेश अग्रवाल मर्डर: 13 दिन बाद भी फरार वरुण का सुराग नहीं, भोपाल स्टेशन पर दिखा, MP-UP में लगे पोस्टर

Ex IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस: 13 दिन बाद भी फरार वरुण का सुराग नहीं, भोपाल स्टेशन पर दिखा, MP-UP में पोस्टर जारी

14/10/2026
घर में अमानवीय कृत्य… प्लंबर पति ने प्राइवेट पार्ट में लौकी डाली, पत्नी अस्पताल में भर्ती

घर में अमानवीय अत्याचार: प्लंबर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लौकी डालकर अस्पताल पहुंचाया

14/10/2026
फोन कर घर से बाहर बुलाया, फिर शख्स पर की ताबड़तोड़ फायरिंग! दिल्ली में सनसनीखेज वारदात

दिल्ली में घर से बुलाकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए पूरी घटना और सुरक्षा उपाय

14/10/2026
  • मुख्य पृष्ठ
  • संपर्क करें

© 2024-25 LokAwaaz24x7. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2024-25 LokAwaaz24x7. All Rights Reserved.