ट्विशा शर्मा मौत मामले में कोर्ट में बड़ा घटनाक्रम
मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अपने मामले की पैरवी स्वयं की, जिससे कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान उनके परिवार के वकील अनुराग श्रीवास्तव के साथ तीखी बहस हुई, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।
जेल भेजे गए गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ
मंगलवार को भोपाल की अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा और विवाद की स्थिति बनी रही। गिरिबाला सिंह ने अपने पक्ष में बात रखते हुए कहा कि वह काफी गुस्से में थीं और अपनी बात जोर-शोर से रख रही थीं।
हाथापाई और मीडिया ट्रायल पर उठे सवाल
गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में उनके बेटे समर्थ के साथ हाथापाई और धक्कामुक्की की। इस पर श्रीवास्तव ने जवाब दिया कि यदि ऐसा कोई घटना हुई है तो उसकी जांच सीसीटीवी फुटेज से कराई जाए। मीडिया की मौजूदगी में कैमरों की फुटेज देखकर सच्चाई का पता चल सकता है। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के साथ ही मीडिया ट्रायल को लेकर भी आपत्ति जताई गई। गिरिबाला सिंह ने कहा कि मीडिया उनके पीछे-पीछे चलती है, जो उनकी जान के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने क्राइम सीन रीक्रिएशन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि जांच एजेंसियों ने उन्हें उनके घर तक सीधे नहीं पहुंचाया, बल्कि पहले कई मकानों में उतारकर मीडिया के सामने पूरा सीन रिक्रिएट किया।











