हरियाणा में 150 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला उजागर
हरियाणा के पंचकूला नगर में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जिसमें AU Small Finance Bank और Kotak Mahindra Bank ने मिलकर लगभग 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इस घोटाले में नगर निगम की एफडी को फर्जी खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच तेज कर दी है।
पुलिस ने बैंक शाखाओं पर तैनाती कर दी, कर्मचारियों को प्रवेश से रोका
सोमवार को इन बैंकों की शाखाओं में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। बैंक के कर्मचारियों को अंदर जाने से मना कर दिया गया है और शाखाओं के ताले भी नहीं खोलने दिए गए। इस कारण कर्मचारी सड़क पर ही खड़े रह गए हैं। हरियाणा पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों बैंक के कर्मचारी इस मामले में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।
बैंक में फर्जीवाड़े का मामला और जांच की स्थिति
पंचकूला नगर निगम ने कोटक महिंद्रा बैंक में 150 करोड़ रुपये की एफडी कर रखी थी। कमिश्नर विनय कुमार के अनुसार, कुछ एफडी लंबे समय से बैंक की शाखा में थीं। जब इन एफडी का मैच्योरिटी पर फंड ट्रांसफर करने का प्रयास किया गया, तो गड़बड़ी का पता चला। जांच में अन्य एफडी में भी अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 150 करोड़ रुपये शामिल हैं। हरियाणा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन बैंक कर्मचारियों का सहयोग नहीं मिल रहा है। इसी कारण शाखाओं में ताला लगा दिया गया है और पुलिस बल तैनात है।











