दिल्ली के संगम विहार में रोड रेज का मामला सामने आया
दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र में एक सड़क विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ व्यक्तियों ने एक कार पर हमला किया है। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आरोपियों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल, शादी से पहले ही गिरफ्त में
जानकारी के अनुसार, आरोपी गौरव की शादी अगले महीने कंचन से तय थी, लेकिन उससे पहले ही यह सड़क विवाद का मामला सामने आ गया। आरोप है कि इस घटना में शामिल छह व्यक्तियों में दूल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं, जो शादी से पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।
मामला बीते 23 मार्च का, मामूली टक्कर ने लिया तूल
यह घटना दिल्ली के संगम विहार के G-ब्लॉक की है, जहां एक छोटी सी टक्कर ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि शादी से पहले ही दूल्हा-दुल्हन को पुलिस के हत्थे चढ़ना पड़ा। बताया जाता है कि फरीदाबाद से एक परिवार कार में सवार होकर कालकाजी जा रहा था, तभी रोड डायवर्जन के कारण उनका रास्ता संगम विहार से होकर गुजरा। इसी दौरान बाइक सवार गौरव और उसके साथियों ने उनके वाहन से टक्कर हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के साथ मारपीट तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बाइक सवार परिवार पर हमला कर रहे हैं।











