माता लक्ष्मी की पूजा में अनदेखी से बचें
हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है, और उनकी पूजा विधि-विधान से करने का महत्व है। यदि घर में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता या पूजा के दौरान कुछ गलतियां हो जाती हैं, तो इससे लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं। इससे घर में आर्थिक संकट और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। इसलिए, लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए सही तरीके से पूजा और घर की साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।
घर में गंदगी और अशुभ समय पर झाड़ू लगाने से बचें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को स्वच्छता बहुत प्रिय है। उनका वास उन्हीं घरों में होता है जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं, घर में टूटी-फूटी वस्तुएं और गंदगी होने पर लक्ष्मी जी घर छोड़ सकती हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। खासतौर पर शाम और रात के समय झाड़ू लगाने को अशुभ माना जाता है। सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं, और इससे घर में गरीबी का प्रवेश हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार, रात में राहु और केतु का प्रभाव बढ़ने के कारण सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है, इसलिए इस समय झाड़ू लगाने से बचना चाहिए।
तुलसी पौधे का ध्यान और घर में क्रोध से बचाव
माता लक्ष्मी का वास तुलसी के पौधे में माना जाता है। यदि तुलसी का पौधा सूखने लगे, तो यह धन हानि का संकेत हो सकता है। इसलिए, नियमित रूप से तुलसी को पानी देना आवश्यक है। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि रविवार को तुलसी को पानी नहीं देना चाहिए। घर में अनावश्यक क्रोध और झगड़े भी आर्थिक संकट को जन्म देते हैं। यदि घर में कलेश और बिना वजह का झगड़ा होता है, तो वहां लक्ष्मी जी का वास नहीं होता। खासकर जहां स्त्री का सम्मान नहीं होता, वहां लक्ष्मी जी का प्रवेश रुक जाता है, क्योंकि स्त्री को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है।











