मध्यप्रदेश के पन्ना में घने कोहरे का कहर
पन्ना जिले में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसने आम जीवन को प्रभावित कर दिया। इस दृश्य का अवलोकन सुबह 9 बजे का है, जब कोहरे के कारण दृश्यता केवल 20 मीटर तक सीमित रह गई। इस मौसम में यह दूसरी बार है जब इतनी घनी कोहरे की चादर देखने को मिली है। वाहन चालकों को फॉग लाइट का सहारा लेकर धीमे-धीमे सफर करना पड़ा, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे का प्रभाव और यातायात में कमी
विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) पर कोहरे का प्रभाव सबसे अधिक देखा गया, जहां वाहनों की आवाजाही काफी कम हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर कई वाहन चालक अपने वाहनों को किनारे खड़ा कर दिए। साथ ही, बरसते कोहरे के कारण जानवर भी परेशान नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इस सीजन का दूसरा और सबसे घना कोहरा है, जो पहले कभी नहीं देखा गया था।
ठंड और कोहरे का बढ़ता प्रकोप, लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत
कोहरे के साथ ही ठंड का प्रकोप भी तेज हो गया है। सुबह और देर रात तापमान में गिरावट के कारण लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने खासकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशान किया है। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का प्रभाव और बढ़ सकता है।











