दिल्ली में पुतिन के दौरे के कारण ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज (शुक्रवार) के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिल्ली दौरे के चलते कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इस दौरान राजधानी के कुछ मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण और रूट परिवर्तन किए जाएंगे।
यात्रियों के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 5 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक वाई पॉइंट, ए पॉइंट, आईटीओ चौक, बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, राजघाट क्रॉसिंग, शांति वन क्रॉसिंग, हनुमान सेतु-वाई प्वाइंट, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, सलीम गढ़ फ्लाईओवर बाईपास, MGM-प्रगति मैदान टनल, कश्मीरी गेट, विकास मार्ग और IP मार्ग के आसपास यातायात पर रोक लगेगी। इन मार्गों से यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन समय में इन रास्तों से बचें और वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
पार्किंग प्रतिबंध और यातायात अपडेट
पार्किंग की बात करें तो बहादुर शाह जफर मार्ग, जॉन एल मार्ग और रिंग रोड (हनुमान सेतु-शांति वन से राजघाट, आईपी फ्लाईओवर से प्रगति मैदान टनल तक, निषाद राज मार्ग और आईपी मार्ग) पर पार्किंग पूरी तरह से बंद कर दी गई है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात की ताजा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए रखें।









