दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी सफलता, फोर्ड इकोस्पोर्ट कार बरामद
दिल्ली में हुए धमाके की जांच कर रही एजेंसियों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। फरीदाबाद पुलिस ने खंदावली गांव के पास से लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट (DL10CK0458) कार को जब्त किया है। यह वही वाहन है जिसके संबंध में दिल्ली पुलिस ने पहले अलर्ट जारी किया था।
पुलिस ने इस कार को राउंडअप कर लिया है और फिलहाल इसे कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को पुलिस ने खाली करा दिया है। इस कार्रवाई के साथ ही जांच एजेंसियों को इस मामले में नई दिशा मिली है।
कार का विवरण और जांच का वर्तमान चरण
यह कार 22 नवंबर 2017 को दिल्ली के राजौरी गार्डन RTO से रजिस्टर्ड हुई थी। जांच में पता चला है कि इसे उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद के नाम पर खरीदा गया था, जो दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य संदिग्धों में से एक है।
पुलिस का कहना है कि उमर मोहम्मद ने इस वाहन को खरीदते समय फर्जी पते का इस्तेमाल किया था। उसने दस्तावेजों में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के एक घर का पता दिया था, जहां पुलिस ने देर रात छापा मारा, लेकिन वहां से कोई नहीं मिला। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि यह कार खंदावली गांव में कब और किसने छोड़ा।
आगे की जांच और संदिग्ध का कनेक्शन
पुलिस का मानना है कि इस कार का संबंध दिल्ली ब्लास्ट मामले से हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया है कि उमर मोहम्मद ने इस वाहन को खरीदते समय फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया था। एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस कार का इस्तेमाल कब और कहां किया गया।











