गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में भीषण आग का खुलासा
7 दिसंबर को गोवा के प्रसिद्ध बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी, अजय गुप्ता, दिल्ली से पकड़ा गया है। वह लाजपत नगर के एक निजी अस्पताल में स्पाइन की बीमारी का हवाला देकर भर्ती हुआ था। पुलिस ने उसे अस्पताल से हिरासत में लेकर सन लाइट कॉलोनी स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय लाया है।
अजय गुप्ता से पूछताछ और उसकी भूमिका
जब पुलिस ने अजय गुप्ता से पूछताछ की, तो उसने खुद को स्लीपिंग पार्टनर बताते हुए कहा कि उसे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने उसे टैक्सी से लेकर क्राइम ब्रांच कार्यालय तक लाया, जहां उसने मास्क पहना हुआ था और हाथ में ड्रिप की बैंडेज लगी थी। ज्ञात हो कि बीते साल जारी किए गए GST सर्टिफिकेट से पता चला है कि अजय गुप्ता लूथरा बंधुओं के साथ इस क्लब में साझेदार था।
अजय गुप्ता का आपराधिक इतिहास और गिरफ्तारी
अजय गुप्ता नार्थ दिल्ली के मशहूर बिल्डर अमित गुप्ता का भाई है, जिसकी हत्या दो साल पहले गोगी गैंग ने बुराड़ी में कर दी थी। उस समय यह खुलासा हुआ था कि अमित गुप्ता के पास कई नामी लोगों का पैसा था, जिसे वह बाजार में निवेश करता था। अमित की हत्या के बाद उसका भाई अजय गुप्ता भी बाजार में अपने पैसे लगाने लगा। गोवा पुलिस अब अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर उसकी लेनदेन और लूथरा बंधुओं के साथ उसकी ट्रांजेक्शंस का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
हादसे के बाद क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। दोनों के पासपोर्ट रद्द कराने के लिए गोवा पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसके साथ ही क्लब के अन्य साझेदार गुरुग्राम के अजय गुप्ता और ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: गोवा आग: विदेश भागे लूथरा ब्रदर्स की मुश्किलें बढ़ीं, इंटरपोल का नोटिस जारी, क्लब पर भी चला बुलडोजर।










