बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया
साल 2025 के अंतिम दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का विस्तृत विवरण सार्वजनिक किया है। यह जानकारी कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से जारी की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्रियों की चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा शामिल है। इस कदम से सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिला है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वित्तीय स्थिति और संपत्ति का विवरण
रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास नकद राशि 20,552 रुपये है। उनके नाम तीन बैंक खातें हैं, जिनमें से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की पटना सचिवालय शाखा में 27,217 रुपये, दूसरी दिल्ली स्थित पार्लियामेंट्री हाउस शाखा में 3,358 रुपये और तीसरा पंजाब नेशनल बैंक की बोरिंग रोड शाखा में 27,191 रुपये जमा हैं।
इसके अलावा, उनके पास एक फोर्ड इकोस्पोर्ट मॉडल वर्ष 2015 की कार है, जिसकी घोषित कीमत 11 लाख 32 हजार 753 रुपये है। नीतीश कुमार के पास लगभग 2 लाख 3 हजार रुपये की ज्वेलरी भी है, जिसमें दो सोने की अंगूठियां और एक मोती जड़ी चांदी की अंगूठी शामिल है। कुल मिलाकर, उनकी चल संपत्ति 17 लाख 66 हजार 196 रुपये बताई गई है।
अचल संपत्ति और वित्तीय देनदारियों का विवरण
नीतीश कुमार के नाम कोई कृषि या गैर-कृषि भूमि, या व्यावसायिक संपत्ति दर्ज नहीं है। उनके पास दिल्ली के द्वारका स्थित संसद विहार कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में एक आवासीय फ्लैट है, जिसका नंबर ए 305 है। यह फ्लैट लगभग एक हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल का है और उन्होंने इसे 23 अप्रैल 2004 को खरीदा था, जिसकी उस समय कीमत 13 लाख 78 हजार 330 रुपये थी। वर्तमान में, इस फ्लैट का बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 48 लाख रुपये आंका गया है।
साथ ही, सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई भी बैंक, वित्तीय संस्था या व्यक्ति का कर्ज नहीं है। न ही उनके ऊपर किसी भी तरह का आयकर, संपत्ति कर, बिजली या पानी का बकाया है। इस तरह, साल 2025 के अंत में उन्होंने अपनी सम्पत्ति और देनदारियों की पूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी है।










