गुजरात के सूरत में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया
गुजरात के सूरत शहर में एक बार फिर खौफनाक घटना ने सनसनी फैला दी है। यह शहर, जो देश के सबसे असुरक्षित शहरों में तीसरे स्थान पर है, वहां देर रात एक जघन्य हत्याकांड हुआ। उधना थाना क्षेत्र के एक घर में हुई इस घटना में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उसकी साली और साले की मौत हो गई, जबकि उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गई है और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
परिवारिक विवाद ने ली खौफनाक मोड़
मृतक भाई-बहन अपनी माता के साथ घर में रह रहे थे। वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सूरत कपड़ों की खरीदारी के लिए आए थे, क्योंकि उनकी बहन की शादी नजदीक थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी, यानी जीजा, अपनी साली से शादी करना चाहता था। इसी विवाद के चलते उसने अपने सास, साले और साली पर हमला कर दिया। इस हमले में साली और साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सास को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हत्या का कारण और पुलिस की कार्रवाई
सूरत के उधना थाना क्षेत्र के पटेल नगर इलाके में स्थित साईं जलाराम सोसायटी के एक घर में बुधवार की रात यह खौफनाक घटना हुई। घर में मौजूद सभी लोग उस समय सो रहे थे, जब संदीप घनश्याम गौड़ नामक व्यक्ति ने अपने साले और सास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जाता है कि संदीप अपनी साली से शादी करने की इच्छा जता रहा था, जिसे लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और संदीप ने अपने साले और साली पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।











