दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय शुरू
राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज 45 नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन स्वास्थ्य केंद्रों का शुभारंभ किया और दिल्ली सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। इन नए केंद्रों का उद्देश्य दिल्लीवासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।
आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे का निर्माण और जनता की भागीदारी
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में इन नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को अधिक उन्नत और सुविधाजनक बताया। उन्होंने कहा कि ये केंद्र पुराने मोहल्ला क्लिनिक जैसी नहीं हैं, बल्कि इनमें अत्याधुनिक उपकरण और सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। दिल्ली के नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है, जिसे हम पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।
विकास के लिए हर विधानसभा को मिल रहा है 100 करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा को विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इससे हर ब्लॉक और कॉलोनी में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने आरडब्ल्यूए (RWA) और स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि यदि कोई भी क्षेत्र के लोग विकास कार्यों के लिए अनुरोध करेंगे, तो सरकार फंड में कोई कमी नहीं आने देगी।
उन्हें ट्रिनगर विधानसभा का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्षों से वहां कोई काम नहीं हो रहा था, लेकिन अब एक वोट ने बदलाव लाया है और हजारों विकास कार्य पूरे हो रहे हैं।
जलभराव से मुक्ति और पारदर्शिता का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें 15 और 11 वर्षों तक सत्ता में रहीं, लेकिन वे कई महत्वपूर्ण कार्य नहीं कर सकीं। हमारी सरकार ने इन कार्यों को पूरा कर दिखाया है। इस मानसून में दिल्ली के उन इलाकों में भी जलभराव नहीं हुआ, जो पहले पूरी तरह जलमग्न हो जाते थे।
उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है। कोई भी भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, आगामी मानसून सत्र में ‘राइट टू सर्विस’ कानून लाने का भी ऐलान किया है, ताकि प्रशासनिक सुधारों को मजबूत किया जा सके।









