साल 2026 का अंक ज्योतिष और ग्रह प्रभाव
वर्ष 2026 को अंक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जब इस वर्ष का योग (2+0+2+6) जोड़ा जाता है, तो यह संख्या 1 बनती है, जिसे ईयर नंबर (Year Number) कहा जाता है। इस नंबर का स्वामी सूर्य (Sun) ग्रह है, जो शक्ति, नेतृत्व, अहंकार और सत्ता का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, 2026 में सूर्य की ऊर्जा का प्रभाव विश्व स्तर पर गहरा देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस वर्ष के मुख्य ग्रह प्रभाव और अंक प्रभाव के बारे में।
2026 के मुख्य अंक और ग्रहों का प्रभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार, 2026 में तीन प्रमुख प्रभावशाली तत्व सक्रिय रहेंगे। इनमें पहला है ग्लोबल साइकोनिक नंबर जो कि 1 (सूर्य) है। दूसरा है ग्लोबल डेस्टिनी नंबर, जो भी 1 (सूर्य) से जुड़ा है। तीसरा है न्यूमेरोलॉजी ग्रिड जिसमें अंक 1, 2 और 6 की ऊर्जा सक्रिय रहेगी। इन अंकों में सूर्य (1), चंद्रमा (2), और शुक्र (6) की शक्तिशाली ऊर्जा का प्रभाव दिखाई देगा। इसका असर सत्ता, जनता की भावनाओं और भोग-विलास के क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
2026 में वैश्विक राजनीति और संघर्ष की संभावना
सूर्य और मंगल ग्रह की उग्र ऊर्जा के कारण 2026 में विश्व स्तर पर टकराव और संघर्ष की स्थिति बन सकती है। रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) युद्ध की स्थिति और भी तेज हो सकती है। साथ ही चीन-ताइवान (China-Taiwan) के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। मध्य पूर्व (Middle East) में भी हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं। इसके अलावा, अमेरिका समेत कई देशों में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं, जिससे बड़े नेताओं के पद से हटने और नए चेहरों के उभरने की संभावना है।











